Skip to main content

HTML Tag क्या होता है – What is HTML Tag and Types of HTML tags in Hindi

HTML tag क्या होता है – What is HTML Tag

जब भी हम कोई भी webpage डिजाईन करते हैं तो हम उस webpage को डिजाईन करने के लिए कुछ command का उपयोग करते हैं उसको HTML tag कहा जाता है| Tag हमेशा angle bracket के अन्दर लिखा जाता है जैसे <tag>..</tag>.
HTML Tag बहुत सारे character का set होता है जो की HTML language में commands का काम करता है जिसके द्वारा हम अपने webpage को डिजाईन करते हैं| HTML टैग webpage में hidden keyword होता है जो की हमारे वेब ब्राउज़र को यह बताता है की इस webpage को किस प्रकार formatting करना है|

Tags लिखने के रूल:

जिस प्रकार programming language में कोई भी function लिखने का रूल होता है उसी प्रकार tags लिखने के भी कुछ रूल होते हैं| तो चलिए देखते हैं की कौन कौन से रूल होते हैं:
  1. Tags angle bracket (<>) के अन्दर लिखा होना चाहिए| जैसे की <html>. यदि आप tags को angle bracket के अन्दर नहीं लिखेंगे तो वेब ब्राउज़र उसे सिंपल text समझ लेगा और उसे text के रूप में display करेगा|
  2. किसी भी tags के बिच स्पेस नहीं होना चाहिए|
    • गलत tags लिखने का तरीका: <h t ml>..</ ht ml>
    • सही tags लिखने का तरीका:  <html>..</html>
    • Tags Case sensitive नहीं होता है आप इसे capital या small letter में भी लिख सकते हैं| लेकिन generally यह small letter में ही लिखा जाना बेहतर होता है|
    • जब भी आप tags का opening करें तो उसका closing tags भी लिखना जरुरी है| अगर नहीं लिख्नेगे तो उस tags का formatting वहां तक अप्लाई हो जायेगा जहाँ पर उसके लायक closing tags मिलेगा| जैसे: इस program में मैंने <h1> tag का closing tag नहीं दिया है तो यह सभी कंटेंट पर अप्लाई हो जायेगा| h1 tag Heading के लिए इस्तेमाल किया जाता है|

    •  HTML tags कितने प्रकार के होते हैं -Types of HTML tag?

      HTML tag दो प्रकार के होते हैं:
    • Container / Pair tag
    • Empty / Singular tag
    • Container tag को Pair या on-off tag के नाम से भी जाना जाता है| वैसे tags जिसमें opening और closing tags दोनों available होते हैं उसे Container / Pair / On-Off tag कहा जाता है| दुसरे शब्दों में कहें तो वैसे tags जो की pair यानि की जोड़ी में use होते हैं उसे Container / Pair / On-Off tag कहा जाता है| closing tags और opening tag दोनों एक समान होते हैं लेकिन closing tags में tag name के पहले Forward slash (/) लगा हुआ रहता है|
      यह tag एक section को define करता है मतलब की container tag ये बताता है की इस tag का formatting कहाँ तक अप्लाई होना है| Container tag के बहुत सारे example हैं तो चलिए देखते हैं की कौन कौन से container tags होते हैं| दोस्तों मैं यहाँ पर सभी tags का लिस्ट नहीं show कर रहा हूँ जो जो important है उसका लिस्ट show कर रहा हूँ|
      • <html> … </html>
      • <head> .. </head>
      • <body> .. </body>
      • <title> .. </title>
      • <h1> .. </h1>
      • <h2> .. </h2>
      • <h3> .. </h3>
      • <h4> .. </h4>
      • <h5> .. </h5>
      • <h6> .. </h6>
      • <p> .. </p>
      • <div> .. </div>
      • <table> .. </table>
      • <tr> .. </tr>
      • <td> .. </td>
      • <th> .. </th>
      • <audio> .. </audio>
      • <video> .. </video>
      • <span> .. </span>
      • <em> .. </em>
      • <strong> .. </strong>
      • <aside> .. </aside>
      • <button> .. </button>
      • <form> .. </form>
      • <iframe> .. </iframe>
      • <kbd> .. </kbd>
      • <ul> .. </ul>
      • <li> .. </li>
      • <ol> ..</ol>
      • <select> .. </select>
      • <textarea> .. </textarea>
      इन सभी tags के बारे में details में हम आगे आने वाले पोस्ट में पढेंगे|
      2: Empty / Singular Tag
      Empty tag को Singular या Stand Alone tag भी कहा जाता है| वैसे tag जिनके closing tags नहीं होते हैं उसे empty tag कहा जाता है| वैसा tag जिसके अन्दर content available नहीं होता है उसे empty tag कहा जाता है|
      कभी कभी container tag भी empty tag के category में आ जाते हैं यदि उनके अन्दर कोई भी content available ना हो तो| जैसे की <p> </p> यह एक empty tag होगा क्योंकि इसके अन्दर कोई भी content available नहीं है और यदि इसके अन्दर content available करवा दिया जाये तो यह container tag के category में आ जायेगा|
      Empty tag के list:
      • <br/>
      • <img/>
      • <hr/>
      HTML5 version में आपको empty tag के अंत में Forward slash देने की कोई जरुरत नहीं है आप empty यानि की singular tag को बिना forward slash के लिख सकते हैं जैसे <br>, <img>

      List of HTML Tag with Description – HTML tags के लिस्ट description के साथ

      Conclusion and Final Words

      बिना HTML tags के कोई भी webpage डिजाईन नहीं किया जा सकता है चाहे वह PHP या ASP या JSP में बना हो| किसी भी webpage को डिजाईन करने के लिए सबसे basic, HTML tag होता है| HTML टैग दो प्रकार के होते हैं : Container and Empty tag.
      दोस्तों मैंने इस पोस्ट में HTML tag के बारे में जानकारी दी है| इस पोस्ट में हमने कुछ ही tag का listing किया है| मुझे उम्मीद है की यह पोस्ट आपको बेहद पसंद आया होगा इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरुर करें और यदि इस पोस्ट में आप किसी भी प्रकार का कोई गलती पाते हैं तो आप मुझे तुरंत इन्फॉर्म करें ताकि मैं उस गलती को सुधार सकूं|

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Create a Responsive Login Form in HTML and CSS in Hindi

Create a Responsive Login Form in HTML and CSS in Hindi                                                              Login Form in HTML and CSS In this video, we will we see How to Create a Responsive Login Form in HTML and CSS in Hindi step by step. As you can see I try to make a Login form that should be different from others available online on any social media. Believe me, you gonna learn many new technique and tips on how to make a Responsive Login Form in HTML and CSS in Hindi. Let's talk about the background of the Login form in Hindi first. You can see It's a diagonal background and I know must of are thinking how we can create a diagonal webpage. Believe me, I wrote only one line of code to get the diagonal background on my Login Form in Hindi. background-image: linear-gradient(to top right, #color1 50%, #color2 50%); Create a Responsive Login Form in HTML and CSS in Hindi Now we will come to our Center Div. If you noticed I us

CSS - CSS Fonts in hindi, css font kya h,css font use kese kre,hindi me Technamdev.blogspot.com

CSS Fonts Properties से text/content के font को set किया जाता | इन properties में content को bold, italic, font size और अन्य प्रकार से styling की जाती है | CSS Font Generic Name and Font Family Name Font Generic Name Font Families का group होता है | जैसे कि, Sans-serif(generic) है और उसके अंतर्गत Arial, Arial Black, Agency FB, BankGothic, Calibri और आदि कई Fonts होते है | Font Family Name ये simple fonts name होते है | जैसे कि Arial, Arial Black, Agency FB, BankGothic, Calibri, और आदि कई | Agency FB Antiqua Architect Arial bankFuturistic BankGothic Blackletter Blagovest Calibri Comic Sans MS Courier Cursive Decorative Fantasy Fraktur Frosty Garamond Georgia Helvetica Impact Minion Modern Monospace Open Sans Palatino Roman Sans-serif Serif Script Swiss Times Times New Roman Verdana Most used Web Safe Font

RSOS (Rajasthan State Open School) student and RBSE students big update , news in hindi

                  kya nhi honge promote / kya exam honge  rajasthan state open school and RBSE ke students ke lia bahut badi khabar aayi hai . promote hone ke chance hua kam . par ab bhi kosis karne par aap sabhi ko promote kiya ja sakta hai . per esi bich aap apni teyari bhi jaari rakhe taki aapke exam hone par bhi aap achhe nubers s paas ho sake. Thank You