CSS - CSS Animation CSS Animation के लिए animation property का इस्तेमाल किया जाता है | Animation में Element के CSS Style को कुछ समय देकर एक से ज्यादा CSS Styles में change किया जा सकता है | Animation के लिए @keyframes rule की जरुरत होती है | animation किस प्रकार से होना चाहिए वो @keyframes के अन्दर define किया जाता है | Example for animation Property Animation ये 0% पर start होता है और 100% पर end होता है | शुरुआत में background-color ये black होगा और 5 seconds के बाद background-color ये white हो जायेगा | ये प्रक्रिया infinite(अमर्यादित) times होती है | <style> body{ animation : ani 5s infinite; } @keyframes ani{ 0%{background-color:#000;} 100%{background-color:#FFF;} } </style> <body></body> Output : @keyframes Rule @keyframes पर animation का behavior दिया जाता है | Animation को @keyframes के साथ दिए हुए animation name पर store किया जाता है | इस animation को execute करने के लिए animation property का इस्तेमाल किया जाता है |